भागलपुर, अगस्त 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। ट्रेन से मवेशी कटने को लेकर रेलवे ने जमालपुर-भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड में ट्रेन संचालन को लेकर अलर्ट किया है। इस मामले में विशेष सावधानी बरतने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, दो दिन पहले शुक्रवार को नाथनगर के पास लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में आने से सात भैंस व दो नील गाय की मौत हो गई थी। इससे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची थी। रेलवे के जारी निर्देशों के अनुसार बाढ़ पीड़ितों द्वारा अकबरनगर और नाथनगर व सबौर और घोघा के बीच रेलवे ट्रैक के पास ही मवेशियों को रखा गया है। मवेशी ट्रैक पर आ जा रहे हैं। इससे ट्रेन से टकराने की संभावना बढ़ गई है। नाथनगर के पास घटना घट भी चुकी है। घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए एहतियात बरतने की जरूरत है। इन जगहों से ट्रेनों को काफी कम स्पीड में संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.