आगरा, फरवरी 10 -- रेलवे ने ट्रेन सं. 18238 अमृत्तसर-बिलासपुर एक्सप्रेस और 12548 साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस के समय में आंशिक बदलाव किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत्तसर-बिलासपुर एक्सप्रेस सुबह राजामंडी स्टेशन पर 7.04 बजे के स्थान पर 7.08 बजे पहुंचेगी। इसी तरह साबरमती-आगरा कैंट एक्सप्रेस अछनेरा स्टेशन पर सुबह 5.38 बजे के स्थान पर 5.46 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेन दो-दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...