गोंडा, सितम्बर 27 -- गोण्डा, संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्रियों की आवागमन में परेशानी को देखते हुए कई ट्रेनों के आवागमन को बहाल किया है। गोरखपुर -डोमिनगढ़ तीसरी लाइन तथा गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरीकरण परियोजना के तहत नॉन-इंटरलॉक कार्य पूरा होने के कारण पूर्व में ट्रेनें निरस्त थी जिन्हें अब बहाल किया गया है। गोंडा से 28 एवं 29 सितम्बर को चलने वाली 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी का संचालन बहाल कर दिया गया है।गोरखपुर से 29 एवं 30 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर को चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नीसवारी गाड़ी,गोंडा से 29 सितम्बर को चलने वाली 75108 गोंडा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी ,गोरखपुर से 30 सितम्बर को चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू ,बढ़नी से 30 सितम्बर को चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी का संचलन बहाल कर दिया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.