जमशेदपुर, अगस्त 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने मंगलवार शाम रेलवे एक्ट उल्लंघन के आरोप में स्टेशन और ट्रेनों से 11 लोगों को पकड़ा है। इनमें लाइन पार करने वाले कोच की गेट पर बैठकर यात्रा करने वाले और दिव्यांग बोगी में चढ़ने वाले सामान्य यात्री शामिल है। आरपीएफ में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया लेकिन रेलवे कैंप कोर्ट में पेश होकर सभी को जुर्माना देना पड़ेगा। बताया जाता है कि, लाइन पार नहीं करने महिला और दिव्यांग कोच में नहीं चढ़ने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद लोग रेलवे नियम का उल्लंघन करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.