हरदोई, फरवरी 6 -- हरदोई। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय अनुभाग लखनऊ ऋषिकेश यादव ने शुक्रवार को थाना जीआरपी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय और महिला हेल्पडेस्क के अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया। थाना मेस और बैरक की साफ-सफाई की भी जांच की गई। डीएसपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ट्रेनों पर पत्थरबाजी और रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक और महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। सैनिक सम्मेलन में थाना कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गईं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों को आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विवेचकगण का अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.