साहिबगंज, जुलाई 26 -- राजमहल/तीनपहाड़ हिटी। तीनपहाड़-राजमहल रेलखंड के पोल संख्या 0-12 के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर विशाल पेड़ गिरने से करीब पांच घंटे तक इस ट्रैक पर ट्रेन परिचालन बाधित रहा। रेलवे ट्रैक व ओवर हेड तार पर पेड़ गिरने से शनिवार को तीनपहाड़-राजमहल के बीच चलने वाली टीआर पैसेंजर ट्रेन एक फेरा बाधित रही । दूसरी फेरा की ट्रेन 1.45 मिनट विलम्ब से खुली। सूत्रों के मुताबिक तीनपहाड़ राजमहल रेल ट्रैक आस पास की पेड़ों की कटाई की जा रही थी । इसी दरम्यान बाबूपाड़ा बायपास सड़क के पास तेलभवरा पुल के नजदीक दोपहर एक बजे एक बड़ा पेड़ को काटने के दौरान तेज हवा आने से असंतुलित होकर ओवर हेड तार व ट्रैक पर जा गिरा । उधर, इसकी सूचना मालदा रेल डिविजन को देने पर बरहरवा से टावर वैगन के आने के बाद शाम करीब 6 बजे पेड़ को काटकर हटाकर लाइन क्लियर किया गया। उसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.