फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- कायमगंज, संवाददाता नरसिंहपुर गांव में राजमिस्त्री की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर निवासी 40 वर्षीय महेंद्रपाल की रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, महेंद्रपाल देर रात रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई सुरजीत सिंह ने शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री का कार्य करता था और उसका घर रेलवे ट्रैक के पास ही स्थित है। वह नशे का आदी था और संभवत: नशे की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.