सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हृदयविदारक हादसे में 15 वर्षीय बालिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना महारानी पश्चिम गांव स्थित चांदा पट्टी मार्ग पर सुलतानपुर-जौनपुर रेलखंड की है। रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से शिवानी (15) पुत्री धनीराम, निवासी ग्राम महारानी पश्चिम, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर की मौत हो गई। शिवानी प्रतापपुर कमैचा स्थित पंडित मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई व जांच शुरू कर दी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हृदय विदारक पहलू यह रहा कि घटना के दिन ही शिवानी के घर उनकी दादी जड़ावती की तेरहवीं का कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.