रांची, जून 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा पुलिस ने 25 वर्षीय बचनलाल मुंडा की मौत के मामले पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेढ़ा निवासी बचनलाल मुंडा का शव चार जून को जोन्हा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, परंतु परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका लेप्सर निवासी से पूछताछ की। पुलिस युवती के दूसरे प्रेमी की तलाश कर रही है। पुलिस ने अनुसार, मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है, जिससे तनाव में आकर बचनलाल मुंडा ने ट्रेन से कटकर जान दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.