चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बेड़ीपुलिया अहमदगंज के पास एक दिन पहले रेलवे ट्रैक पर बरामद अधेड़ शव की शिनाख्त हो गई। मृतक कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ की हत्या का आरोप लगाया है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पुलिस ने बेड़ीपुलिया अहमदगंज के समीप बुधवार को अधेड़ का शव ट्रैक पर बरामद किया था। उसका शरीर ट्रेन की चपेट में आने से दो हिस्सों में कटा मिला था। छानबीन में सामने आया कि मृतक के कपड़े पर नाम और पता लिखा था। जिसके आधार पर परिजनों को अवगत कराया गया। मृतक 55 वर्षीय नरेश कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव के मजरा देवरीपुर का रहने वाला है। पुलिस की सूचना पर गुरुवार को मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.