जहानाबाद, जनवरी 8 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया रेलखंड में नौरु गांव और मई हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे 25 वर्षीया एक युवती की लाश मिली। वह ट्रेन से कटी हुई थी। शव की पहचान अभी नहीं हुई है। सूचना पाकर परस विगहा और भेलावर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में भेजा गया है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह घटना कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल पर कुछ लोगों का कहना था कि महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है जबकि कुछ लोग डाउन लाइन की पटरी पर ट्रेन से कट जाने के कारण महिला की मौत होना बता रहे थे। फिलहाल शव की पहचान कर उनके परिजन की तलाश करने की प्रक्रिया की पुलिस कर रही है। घटनास्थल भेलावर थाना क्षेत्र में है। भेलावर के थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.