मुजफ्फर नगर, अप्रैल 7 -- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक सिपाही का शव पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी जो उसके सिर के आरपार हो गई। सिपाही जिला विधिक प्राधिकरण सचिव के यहां सुरक्षा में तैनात था। पुलिस को मौके से सरकारी कार्बाइन, एक खोका कारतूस और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। सिपाही का बैग, मोबाइल व सरकारी असलाह मौके से ही बरामद हुआ है। मूल रूप से बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी रूपेंद्र सिंह वर्ष 2016 बैच के सिपाही थे। वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव के यहां सुरक्षा में तैनात थे। रविवार शाम रेलवे स्टेशन से सहारनपुर की तरफ 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर सिपाही रूपेंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.