समस्तीपुर, फरवरी 5 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर गुरुवार की सुबह विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूरब मऊ गांव के समीप, पोल संख्या 203/28 के समीप एक विवाहिता महिला और उसके एक वर्षीय बच्चे का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला और बच्चे की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। लोगों का कहना था कि घटनास्थल के आसपास संघर्ष या दुर्घटना के स्पष्ट निशान नहीं दिख रहे हैं। घटना स्थल मऊ गांव के समीप पड़ता है, जहां सुबह स्थानीय लोगो एवं रेल कर्मियों ने शवों को देखा। रेलवे कर्मियों के मुताबिक बच्चे का शव रेलवे पटरी पर पाया गया, जबकि महिला का शव पटरी के बगल में पड़ा हुआ था। शवों की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.