प्रयागराज, फरवरी 7 -- तेलियरगंज में रहकर एएनएम की पढ़ाई कर रही छात्रा का शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव मिला। आत्महत्या की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस और परिजन कुछ नहीं बता सके। आजमगढ़ में दीदारगंज थाना क्षेत्र के मीरअहमदपुर शहजादा निवासी जय प्रकाश के दो बेटों व दो बेटियों में सबसे बड़ी 20 वर्षीय दीपिका तेलियरगंज में अपने रिश्तेदार भाई-बहनों के साथ रहकर कर्नलगंज क्षेत्र स्थित एक निजी संस्थान से एएनएम की पढ़ाई कर रही थी। वह प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे कर्जन पुल पर उसका ट्रेन से कटा शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ रहने वाले ममेरे भाई अमित ने बताया कि दीपिका जब कमरे से निकली वह लोग सो रहे थे। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने इयरफोन लगा रखा था। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.