प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 18 -- परियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे लाइन पार कर रहा युवक प्रयागराज से कानपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को करीब आते देख बाइक छोड़कर भाग निकला। इससे बाइक ट्रेन में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती गई। लोको पायलट और गार्ड ने ट्रेन रोककर बाइक बाहर निकाली। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हो सकी। प्रयागराज से आ रही कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार शाम 6:10 बजे कानपुर जा रही थी। परियावां रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर आगे ऊंचाहार की तरफ छोटी नरौली गांव के पास एक युवक रेलवे ट्रैक पर अवैध रूप से बाइक पार कर रहा था। तभी इंटरसिटी करीब आते देख वह बाइक छोड़कर भाग निकला। बाइक ट्रेन में फंसकर घिसटने लगी। पटरी के स्लीपर से बाइक टकराने से आवाज सुनकर यात्री भी परेशान हो उठे। 100 मीटर बाद लोको पायलट और गार्ड ने ट्रेन रोकी तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.