प्रयागराज, अप्रैल 30 -- पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद रेलवे ने पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के तीनों मंडल प्रयागराज, झांसी और आगरा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को खासतौर पर रात के समय ट्रैक पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्टेशन परिसरों और प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों के सामान की जांच भी तेज कर दी गई है। आतंकी हमला से पहले बीते कुछ महीनों में विभिन्न रेलखंडों पर संदिग्ध वस्तुएं जैसे खाली सिलेंडर और बिजली के पोल मिलने की घटनाएं सामने आईं, जिन्हें बड़ी साजिश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालिया घटना बीते पांच अप्रैल को फाफामऊ-ऊंचाहार रेलमार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर पोल मिला था। गनीमत रही कि इससे कोई दुर्घटना नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.