उन्नाव, फरवरी 11 -- शुक्लागंज। मंगलवार सुबह सहजनी और मगरवारा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में शरीर पर छह स्थानों पर चोटें पाई गई हैं। सभी चोटों को ट्रेन से रगड़ खाने और ठोकर लगने के कारण बताया गया है। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी के अनुसार, मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। बुधवार को मृतक के परिजन गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से पैदल घटनास्थल तक जाकर स्थिति का जायजा लिया। परिजनों ने घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। बता दें कि मंगलवार को पुलिस को ट्रैक किनारे 32 वर्षीय अरुण, निवासी नई दिल्ली, का शव मिला था। मृतक की मां राजबाला ने बताया कि अरुण मोबाइल फोन तलाशने के लिए ट्रेन से उतरा था, जिसके बाद उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली।...