जमशेदपुर, मार्च 24 -- दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में (अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक) 200 मिलियन टन से अधिक खनीज, सीमेंट कोयला, स्टील समेत अन्य माल की लोडिंग व ढुलाई की है। गार्डेनरीच के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने माल परिवहन में लक्ष्य हासिल किया है, क्योंकि वर्तमान वित्तीय वर्ष में रेलवे जोन ने 204 मिलियन टन लोडिंग और ढुलाई कर ली है। इनमें चक्रधरपुर मंडल में 148.6 मिलियन टन, आद्रा मंडल में 27.7 मिलियन टन, खड़गपुर मंडल में 24.3 मिलियन टन और रांची मंडल में अबतक 3.3 मिलियन टन लोडिंग हुई है। इससे रेलवे जोन को 18,359.38 करोड़ रुपये की आय हुई है, जो बीते वित्तीय वर्ष से ज्यादा है। जानकार बताते हैं कि मार्च के शेष दिन में चक्रधरपुर रेलवे 153 मिलियन टन से अधिक माल की लोडिंग व ढुलाई कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.