सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी, संवाद सूत्र। शहर की मेहसौल रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार अलसुबह एसएसबी जवान दत्तारंग पंडूरंग रेड़े का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वह एसएसबी के 51वीं बटालियन में तैनात था और महराष्ट्र के अहमदनगर का रहनेवाला था। सूचना पर मेहसौल थाना, जीआरपी व एसएसबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाये। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फॉरेंसिंक टीम के अनुसार जवान की मौत 12-18 घंटे पहले हुई होगी। कमांडेंट संजीव सिंह ने बताया कि जवान पांच मार्च को घर जाने के लिए छुट्टी लेकर कैंप से निकला था। घर नहीं पहुंचने पर जवान की पत्नी ने फोन पर इसकी सूचना दी थी। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। जवान के शरीर पर जख्म का निशान नहीं है। ्र पुलिस हर बिंदु पर जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.