श्रीगंगानगर, मार्च 24 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर से रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो सामने आई है। यहां रेलवे क्रॉसिंग को पार करती कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कार से मालगाड़ी टकराने ही वाली थी कि एक व्यक्ति उतरा और गाड़ी से भाग आया, जबकि अन्य लोग नहीं निकल पाए। जानिए क्या है पूरा मामला। घटना सूरतगढ़ थर्मल पॉवर प्लांट इलाके के पास की है। दुर्घटना की शिकार हुई बोलेरो कार में सीआईएसएफ के जवान सवार थे। इसमें सब इंस्पेक्टर समेत 3 जवान बैठे थे। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अवधेश प्रसाद ने बताया कि गाड़ी में सवार जवान रूटीन पेट्रोलिंग के लिए जा रहे थे, लेकिन तभी उनकी गाड़ी क्रॉसिंग के दौरान फस गई। दरअसल गाड़ी बीच पटरी पर ही बंद हो गई। इतने में सामने से मालगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.