बरेली, अप्रैल 10 -- फतेहगंज पश्चिमी। भिटौरा रेलवे क्रासिंग को दस दिन बंद रखकर भी रेलवे मरम्मत कार्य पूरा नहीं कर सका। बचे कार्य को रेल कर्मचारी प्रतिदिन दो से ढाई घंटा क्रासिंग बंद कर करा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। रेलवे ने रेलवे ट्रैक की मरम्मत को 25 मार्च से पांच अप्रैल तक लगातार फाटक बंद रखा गया था। जिससे भिटौरा रेलवे फाटक से गुजरने वाले नजदीकी गांवों लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। फाटक से फतेहगंज पश्चिमी कस्बा महज एक किलोमीटर दूर होने पर भी उन्हें कस्बा जाने को पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। दस दिन दिक्कत के बाद भी रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य को पूर्ण नहीं सके। पांच अप्रैल को फाटक खुलने के बाद से रोज दो से ढाई घंटे फाटक को बंद करके कर्मचारी रेलवे लाइन की मरमम्त करते हैं। बुधवार को 12.00 बजे से 2.30 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.