चंदौली, फरवरी 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम और एसपी की निर्देश के बावजूद भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर यातायात सुरक्षा को लेकर व्यवस्था नदारत दिखा। इस दौरान रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे रेलवे क्रासिंग पर अचानक हजारों की भीड़ पहुंच जाने से गट बंद नहीं हु आ। इससे डाउन की ब्रह्मपुत्र और अप की एक मालगाड़ी लगभग 20 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान गेटमैन ने 112 पर फोन कर पुलिस की मदद मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस काफी प्रयास के बाद भीड़ को हटवाकर क्रासिंग गेट बंद कराया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते दिनभर कॉशन पर ट्रेनों को चलाया गया। ताकि कोई श्रद्धालु हादसे के शिकार न होने पाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.