संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद-बस्ती रेलवे ट्रैक पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से बचा। कोतवाली खलीलाबाद के फुलवरिया में गेट संख्या 185 ए पर बंद गेट के बीच अप रेलवे ट्रैक पर एक एंबुलेंस फंस गई। इससे गेट पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान डाउन ट्रैक पर ट्रेन भी आ गई। लेकिन गेट पर सिगनल न मिल पाने से धीमी हो गई। गेट मैन ने हैंड सिगनल देकर धीमी गति से ट्रेन पास कराई। गेट खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वहां पर लोगो की काफी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव के पास रेलवे ने क्रासिंग 185ए बनाया है। यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों व ग्रामीणों का आना-जाना होता है। उक्त क्रासिंग के डाऊन ट्रैक पर 12570 ट्रेन दिल्ली से दरभंगा जाने के लिए आ रही थी। इसी दौरान 102 एंबुलेंस बनौता गांव के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.