संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। शहर का टाउन टू फीडर शुक्रवार को करीब 10 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। इससे शहर के करीब दस हजार उपभोक्ता परेशान रहे। मुख्य शहर में बिजली गुल रहने के कारण कारोबार भी प्रभावित रहा। शाम होते-होते सभी के इन्वर्टर भी बैठ गए। गर्मी से परेशान लोगों ने छत का सहारा लिया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे क्रासिंग जनता मार्ग के पास अंडरग्राउंड केबल ब्लास्ट हो गया। इसके बाद टाउन टू की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गया। कई घंटे तलाश के बाद रेलवे लाइन के अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट मिला। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने ठीक करने का कार्य शुरू किया। देर रात तक सभी जूझते रहे। केबल ब्लास्ट होने की जानकारी होने पर अधिशासी अभियंता राजेश कुमार प्रजापति व अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच गए। अवर अभियंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.