पलामू, मार्च 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाई यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता गुरुवार की रात डालटनगंज पहुंचे। उनके डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मियों ने भव्य स्वागत किया। विशेष वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे के सर्वांगीण विकास के लिए निजीकरण पर रोक जरूरी है। निजी कंपनियां कभी भी सार्वजनिक हित को तरजीह नहीं देती हैं। उनके लिए व्यक्तिगत हित ही सर्वोपरि है। जबकि रेलवे का आम जनता के हित में कार्य करने का अपना विशेष इतिहास रहा है। रेलवे में बढ़ते निजीकरण की चर्चा करते हुए केंद्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके खिलाफ शीघ्र ही यूनियन वृहद आंदोलन छेड़ेगी। रेलवे की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए कार्य के हिसाब से नये पदों का सृजन व मैन पावर की कमी को दूर किया जाना आवश्यक है। इनसे न सिर्फ कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी। ब...