चक्रधरपुर, फरवरी 15 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। रेलवे ने बोर्ड ने रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग कर्मचारी सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों को ड्रेस भत्ता देने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इसके लिए विभागों में प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। बोर्ड ने विभागों की ओर से मांग किये आवेदनों के आलोक में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के कारीगरों एवं एसटीएम स्टाफ को वर्दी भत्ता समय-समय पर निर्धारित दरों के अनुसार वार्षिक आधार पर कर्मचारियों को भत्ता प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया। मुख्य रूप से ब्लैक स्मिथ, बढ़ई, वेल्डर, मिस्त्री, एसटीएम आदि के साथ-साथ सहायक वर्क्स, सहायक पी वे, चौकीदार हाउसकीपिंग सहायक (सफाईवाला) आदि जो पी वे विंग, वर्क्स विंग या ब्रिज विंग में कार्यरत हैं। यह भत्ता उन अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों के अतिरिक्त लागू होगा जो पहले से वर्द...