लोहरदगा, जनवरी 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के आम नागरिकों,रेल यात्रियों के साथ जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आलोक कुमार साहू ने कहा है, कि महज 20 सालों में रेलवे ब्रिज के पायों का क्षतिग्रस्त होना निश्चित रूप से चिंतनीय है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से अपील की है, कि रेल के निर्माण कार्यों में पेटी कॉन्ट्रैक्टर का प्रचलन बंद होना चाहिए। बड़े-बड़े कांट्रैक्टर ठेका लेते हैं, फिर उसे पेटी कॉन्टैक्टर को दे देते हैं। यही नहीं बड़े पेटी कॉन्टैक्टर भी छोटे पेटी कॉन्टैक्टर को काम दे देते हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। लोहरदगा बड़की चांपी रेलवे स्टेशन के पास भी रेलवे लाइन में जमीन दलदल हो जाने पर ढलाई कर उसे दुरुस्त किया गया था। श्री साहू ने कहा कि बालू उठाव एक कारण हो सकता है, लेकिन रेलवे थाना और तमाम ब...