मधुबनी, सितम्बर 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे केनाल निर्माण कार्य का रविवार को नगर विधायक समीर कुमार महासेठ ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि निर्माण का यह कार्य शहर के जलनिकासी व्यवस्था के लिए बेहद कारगर साबित होगा। इन्होंने केनाल के लेवलिंग को लेकर जानकारी ली। कहा लेवल ऐसा होना चाहिए कि राज केनाल का पानी सीधे स्टेशन परिसर के केनाल में सीधे आ जाए और आगे वाटसन केनाल में पानी जा सके। दोनों ओर के लेवल को सही रखना जरूरी है। इसदौरान बताया गया कि यह केनाल 130 मीटर में बनाया जा रहा है। इसकी गहराई 1.3 मीटर व चौड़ाई लगभग तीन मीटर है। इस केनाल के वाटर इन प्वाइंट पर कचरा व मलवा को रोकने के लिए तार की जाली लगाया जाये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.