प्रयागराज, फरवरी 4 -- रेलवे की पार्सल सेवा से एक यात्री परेशान है। झलवा निवासी संदीप शुक्ला की बाइक रेलवे की लापरवाही के चलते गलत स्टेशन पहुंच गई। संदीप शुक्ला ने अपनी बाइक राजस्थान के बालोतरा रेलवे स्टेशन से पार्सल सेवा के तहत बुक कराई थी, जिसे एक फरवरी को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर उतारा जाना था। निर्धारित तिथि पर जब बाइक सूबेदारगंज स्टेशन नहीं पहुंची तो संदीप ने रेलकर्मियों से जानकारी ली, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। दो फरवरी को रेलवे की ओर से उनके मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि उनकी बाइक हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। इस सूचना के बाद संदीप शुक्ला और अधिक परेशान हो गए और उन्होंने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों ने मामले को रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही का परिणाम बताते हुए आश्वासन दिया है कि बाइक को जल्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.