जमशेदपुर, अप्रैल 24 -- रेलवे नई ट्रेनों के संचालन और मालगाड़ियों की लोडिंग क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से इंजन निर्माण की प्रक्रिया तेज कर रहा है। 2025-26 में रेलवे ने 1800 हाई स्पीड इंजन तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जल्द ही दक्षिण पूर्व जोन के मंडलों में भी इंजनों की कमी दूर होगी। 2024-25 में चार अलग-अलग कंपनियों ने विभिन्न मॉडल के कुल 1681 इंजन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया था। यह संख्या वर्ष 2026 के अंत तक और भी अधिक होने की संभावना है, क्योंकि 2023-24 में 1472 इंजन बनाए गए थे। वर्ष 2014 से 2024 तक के एक दशक में कुल 9168 इंजन बनाए जा चुके हैं। रेलवे के अनुसार, इंजन निर्माण के मामले में भारत ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में गरजा बुलडोजर; जगरनाथ मंदिर के पीछे गिराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.