कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर। जीटी रोड से अनवरगंज स्टेशन को जाने वाली एप्रोच रोड के दोनों तरफ के अवैध कब्जों को हटाने के लिए शुक्रवार को सहायक मंडल इंजीनियर मुख्यालय एके गुप्त की अगुवाई में आरपीएफ, जिला पुलिस बुलडोजर के साथ पहुंची। टीम ने करीब पांच करोड़ रुपये की जमीन के अवैध कब्जों को ढहा दिया। इन सभी को पिछले महीने ही बेदखली का नोटिस दिया गया था। जेसीबी के साथ रेलवे टीम दिन में 11 बजे पहुंची तो वहां पर अफरातफरी मची। अनाउंसमेंट के बाद एक-एक कर कब्जे ढहाए गए तो पूरी सड़क चौड़ी दिखने लगी। आराम से यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस अतिक्रमण की वजह से रास्ता सकरा हो रहा था, जिससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में दिक्कत होती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...