बस्ती, नवम्बर 15 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे की जमीन में अवैध रूप से बने दुकान व मकान को बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया गया। इस बीच सामानों को सुरक्षित करने के लिए अतिक्रमणकारियों को जद्दोजहद करना पड़ा। सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस भारी संख्या में मुस्तैद रही। सीनियर सेक्शन इंजीनियर बस्ती एसबी सिंह व आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव आरपीएफ, जीआरपी स्थानीय पुलिस के साथ बभनान रेलवे स्टेशन के पीछे रेलवे की जमीन में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों के ध्वस्तीकरण के लिए जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे। शुक्रवार को टीम व पुलिस बल को देखकर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के हाथ पांव फूलने लगे। अतिक्रमण करने वाले कुछ समझ पाते कि जेसीबी मशीन में गोण्डा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र में बनी दुकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। देखते ह...