जमशेदपुर, जनवरी 10 -- कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से शहर के एक होटल में सीआईआई झारखंड एमएसएमई ग्रोथ समिट का आयोजन किया गया। इसका विषय बिजनेस डेवलपमेंट एवं सस्टेनेबिलिटी के लिए एमएसएमई आउटरीच को अधिकतम करना रहा। इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और एमएसएमई से जुड़े हितधारक शामिल हुए। समिट में सीनियर डिविजनल मटेरियल्स मैनेजर, चक्रधरपुर, साउथ ईस्टर्न रेलवे अखिल जैन ने भारतीय रेलवे की खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे की खरीद प्रणाली अब पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है। सामान्य उपयोग की वस्तुओं के लिए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पोर्टल का उपयोग किया जाता है, जबकि विशेष रेलवे उपकरणों और सभी प्रकार के टेंडरों के लिए इंडियन रेलवेज ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम समर्पित प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य कर रहा है। 100 प...