उरई, फरवरी 23 -- उरई। पांच दिन पहले संविदा कर्मचारी से रिश्वत लेते सीबीआई द्वारा पकड़े गए उरई रेलवे टीआरडी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) और टेक्नीशियन प्रकाश कुशवाहा पर रेलवे ने कार्रवाई की है। निलंबन के बाद सोमवार को उ.म. रेलवे झांसी मंडल ने दोनों की रेलवे से सेवाएं समाप्त कर दी। कार्रवाई की पुष्टि दूरभाष पर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की है। हालांकि बर्खास्तगी की कार्रवाई कर रेलवे ने सख्ती का संदेश दिया है। 19 फरवरी को सीबीआई लखनऊ ने उरई रेलवे स्टेशन के समीप स्थित टीआरडी ऑफिस में छापा मारकर एसएसई भगवान सिंह पाल को रंगेहाथों बीस हजार रुपये की रिश्त लेते धर दबोचा था। यह कार्रवाई कानपुर देहात के लालपुर टीआरडी में संविदा पर तैनात कर्मचारी सिद्धार्थ गौतम की शिकायत पर हुई थी। शिकायतकर्ता ने सुविधा शुल्क न देने पर नौकरी से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.