कार्यालय संवाददाता, मई 9 -- बिहार के मुंगेर और लखीसराय जिले में रेलवे का शनिवार को 7 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके चलते गया, जमालपुर, सहरसा और किऊल की 10 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा पटना-दुमका एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल समेत कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। कुछ अन्य ट्रेनों का आंशिक समापन भी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जमालपुर-किऊल सेक्शन में लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 23 के स्थान पर सब-वे बनाया जा रहा है। सब-वे निर्णाण के लिए 10 मई को मसूदन और अभयपुर स्टेशन के बीच सुबह सवा 7 बजे से दोपहर सवा 2 बजे तक यातायात और पावर ब्लॉक का फैसला लिया गया है। इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही रिशेड्यूल किया गया है।ये ट्रेनें रद्द रहेंगी- 56616 गया जमालपुर पैसेंजर 9 मई को 05510 जमालपुर सहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.