सहारनपुर, अप्रैल 16 -- सहारनपुर एनआरएमयू से जुड़े रेलवे कर्मचारियों ने मंगलवार को सहायक मंडल अभियंता सुशील कुमार सुथार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए घेराव किया और धरना दिया। एनआरएमयू से जुड़े कर्मचारी की सजा पर अस्थायी रोक के बाद कर्मचारी ने धरना समाप्त किया। दरअसल एक अप्रैल को यार्ड में मालगाड़ी का पहिया उतरने से हड़कंप मच गया था। डीआरएम विनोद भाटिया ने मौके पर निरीक्षण कर जांच के आदेश दिए थे। सहायक मंडल अभियंता द्वारा दो कर्मचारी महाराज सिंह और ओमकुमार को दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया था। महाराज सिंह एनआरएमयू का सदस्य है और ओमकुमार यूआरएमयू से जुड़ा है। तीन दिन पहले ओमकुमार को यार्ड में ही बहाल करने और महाराज सिंह को सहारनपुर में ट्रांसफर करने का आदेश जारी हुआ। दोष समान होने पर भी सजा अलग अलग होने के आदेश से भड़के एनआरएमयू से जुड़े कर्मच...