अयोध्या, मार्च 18 -- सोहावल, संवाददाता। सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा लोकसभा में रेलवे से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाने पर सपाइयों ने आभार जताया है। बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने बताया कि लोकसभा कार्यवाही के दौरान बीकापुर विधानसभा अंतर्गत सोहावल रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण, सोहावल रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण एवं सोहावल रेलवे स्टेशन, रुदौली रेलवे स्टेशन एवं दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख गाड़ियों के ठहराव को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा प्रमुखता से आवाज़ उठाने पर क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद ने बताया कि अवधेश प्रसाद जब से लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। लगातार जन समस्याओं को सदन में प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। अभार जताने वालों में सपा के प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.