बोकारो, फरवरी 2 -- रविवार को रेलवे आरओएच में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। रेल सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे मो रफीक व रुपलाल माझी को आरओएच कर्मियों की ओर से सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के रेलवे में दिए गए योगदान की सराहना की । इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मियों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए तथा वर्तमान समय में रेलवे में आए बदलाव व चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए । उन्होंने सहकर्मियों के सहयोग और संगठनात्मक वातावरण के लिए आभार प्रकट किया । मौके पर आरओएच एडीएमई एके सिंह व एसएसई सुकुमार ने स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.