प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय में पहली बार कैंसर पीड़ित मरीज की कीमोथेरेपी सफलतापूर्वक कराई गई। 74 वर्षीय महिला गॉलब्लैडर कैंसर से पीड़ित थीं। रविवार को कीमोथेरेपी विशेषज्ञ चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न हुई। पहली बार चिकित्सालय परिसर में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। कीमोथेरेपी की पूरी प्रक्रिया कैंटोनमेंट बोर्ड की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. वैशाली सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ वीके पांडेय एवं डॉ. एसके पांडेय की देखरेख में की गई। इस दौरान रेलवे अस्पताल के निदेशक डॉ. एसके हांडू के मार्गदर्शन में डॉ. अनुराग यादव और डॉ. संजय कुमार की उपस्थिति में विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने उपचार किया। अब मरीज की स्थिति स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.