जमशेदपुर, नवम्बर 19 -- रेलवे कर्मचारियों की सोसाइटी रेलवे अर्बन बैंक में तीन करोड़ की ऐसी राशि पड़ी है जिन पर किसी ने अब तक दावा नहीं किया है। रेलवे ने इनके खाताधारकों की खोज शुरू कर दी है। यह राशि उन रेलवे कर्मचारियों की है जिन्होंने रिटारयमेंट या मौत के बाद जमा राशि पर दावा नहीं किया है। दक्षिण पूर्व जोन में सबसे अधिक 71 लाख खड़गपुर मंडल के अर्बन बैंक में जमा है। ये पैसे 2002 से लेकर 2022 तक के हैं। जानकारी के मुताबिक, अर्बन बैंक मे जमा राशि रेलकर्मी या फिर उनके आश्रित को वापस करने की पहल सोसाइटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर स्तर पर शुरू हुई है। दक्षिण पूर्व जोन स्तर पर समीक्षा के बाद सबसे अधिक जमा राशि खड़गपुर मंडल में मिली है। यहां अनक्लेम राशि 71 लाख रुपये है, वहीं इसके बाद आद्रा मंडल है,यहां 60 लाख रुपये पर रेल कर्मचारी या उनके आश्रितों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.