बागपत, जनवरी 19 -- खेकड़ा। कस्बे के बड़ागांव रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा घुमंतू सांड रेलवे अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन से टकरा गया। जिससे रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। वहीं, ट्रेन की टक्कर से सांड की मौके पर ही मौत गई। हादसे के बाद 20 से 25 मिनट तक अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन रेलवे ट्रेक पर ही खड़ी रही। सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने मृत सांड को ट्रेक से हटवाया, इसके बाद ही ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो पाई। कस्बे में घुंमतू गोवंशों की भरमार बनी हुई है। सोमवार की शाम एक सांड घूमते हुए बड़ागांव रेलवे फाटक पर पहुंच गया। जैसे ही वह रेलवे ट्रैक को क्रॉस करने लगा। तभी बागपत की ओर से दिल्ली जाने जा रही रेलवे के डिवीजन अधिकारियों की स्पेशल ट्रेन वहां पहुंच गई। बताया जाता है ट्रेन के चालक ने सांड को देखने के बाद ब्रेक भी लगाए, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.