आगरा, जनवरी 8 -- शहर के सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले सहावर गेट अंडरपास में आखिरकार रेलवे प्रशासन ने साफ सफाई कराई दी। साफ सफाई होने के बाद क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिली है। क्षेत्रीय लोगों ने इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन की सराहना की है। बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व रेलवे प्रशासन ने सहावर गेट पर समपार को बंद कर अंडरपास वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया था। अंडरपास शुरू होने के बाद यहां वाहनों का तेजी से आवागमन बढ़ा था। इसकी वजह से अंडरपास में धूल मिट्टी, बजरी जमा हो गई थी। कूड़ा, करकट भी जगह-जगह एकत्रित था। वाहनों के आवागमन के समय धूल मिट्टी उड़ती रहती थी, इसकी वजह से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रहीं थीं। स्थानीय लोगों ने समस्या को रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। जैसे ही प्रकरण की जानकारी रेलवे प्रशासन को हुई ...