सहारनपुर, दिसम्बर 16 -- रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे के स्थान पर करीब दो घंटे की देरी से 12:40 बजे सहारनपुर पहुंची। वहीं 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे की देरी से चली और तय समय 16:55 बजे की बजाय 17:56 बजे स्टेशन पर पहुंची। इसी क्रम में 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। इस ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 07:30 बजे है, जबकि इसके रात 08:36 बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे की देरी से चल रही ...