सहारनपुर, जून 5 -- डीआरएम विनोद भाटिया ने कहा कि रेल यातायात को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए खालआलमपुरा यार्ड में मैकेनिकल इंटरलॉकिंग को इलेकट्रोनिक इंटरलॉकिंग तकनीक में बदला जाएगा। आठ से नौ दिनों में इस संबंध में कार्य शुरु किया जाएगा। दरअसल डीआरएम बुधवार को खालआलमपुरा यार्ड के निरीक्षण के लिए सहारनपुर रेलवे स्टेशन आए थे। बुधवार को करीब ढाई बजे डीआरएम सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि रेल यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इसी संबंध में खालआलमपुरा यार्ड में मैकेनिकल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग तकनीक में बदला जाएगा। अगले कुछ दिनों में कार्य शुरु हो जाएगा। दरअसल इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग में एक कंप्यूटर सिस्टम सिग्नलिंग और अन्य उपकरणों को नियंत्रित करता है। इलेक्ट्रोनिक...