पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। आपरेशन सिंदूर के बाद बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। नेपाल बार्डर के अलावा बंगाल होकर बांग्लादेश की सीमा भी बिहार को छूती है। नेपाल और बंगाल बार्डर पर विशेष निगहबानी की जा रही है। बार्डर एरिया को अलर्ट पर रखा गया है। इस सबके बीच शनिवार को पूर्णिया में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करने वाले हैं। बैठक में सीमा सुरक्षा बल सिलीगुड़ी और एसएसबी पटना के आईजी भी रहेंगे। दोनों अधिकारियों के साथ नेपाल और बंगाल सीमा से सटे राज्य के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात को लेकर चर्चा होगी। दरअसल यह इलाका चिकन नेक से भी सटा हुआ है। इसलिए राज्य सरकार सुरक्षा के हर बिंदुओं पर चर्चा कर सीमावर्ती जिलों को अभेद्य किले के रूप म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.