प्रयागराज, दिसम्बर 3 -- माघ मेला 2025-26 की तैयारियों को देखते हुए रेल यातायात गतिविधि प्लान को अंतिम रूप देने के लिए 4 दिसंबर को निरीक्षण किया जाएगा। मेला प्राधिकरण की ओर से पत्र जारी बताया गया है कि रेलवे, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से सुबह 10 बजे से विभिन्न स्टेशनों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान भीड़ प्रबंधन, प्लेटफॉर्म व्यवस्था, ट्रैफिक रूट और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण का प्रारंभिक बिंदु प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 को निर्धारित किया गया है। मेला अवधि में सुचारू रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु यह कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...