कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने रेलवन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह विशेष सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। रेलवे के अनुसार, रेलवन एप पर आर-वालेट को छोड़कर यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को तीन की सीधी छूट मिलेगी। वहीं, रेलवन एप के आर-वालेट से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही यात्रियों को तीन प्रतिशत कैशबैक बोनस की सुविधा दी जा रही है। इस प्रकार, रेलवन ऐप के माध्यम से किसी भी डिजिटल भुगतान विकल्प का उपयोग करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.