बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- बरौनी, निज संवाददाता। दीपावली व छठ पर्व पर परदेसियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट मोड में है। पर्व पर यात्रियों की संरक्षा व सुरक्षा को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसमें मुख्य रूप से असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने पर बल दिया जा रहा है। साथ ही, लंबी दूरी की मेल ट्रेनों और बरौनी जंक्शन पर आरपीएफ-जीआरपी अधिकारियों व जवानों की ओर से लिफ्टर, स्नैचर, रेल चोर, पॉकेटमार व नशाखुरानी गिरोह को लेकर रेलयात्रियों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। आरपीएफ व जीआरपी अधिकारी असामाजिक तत्वों के साथ ही नशाखुरानी गिरोह से बचाव को लेकर रेलयात्रियों को जागरूक कर रहे हैं। यदि आप पर्व पर ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं तो अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। ट्रेनों में यात्रा के दौरान नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों की पैनी नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.