मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधुबनी । बेनीपट्टी को रेलवे लाइन से जोड़ने का महत्वपूर्ण मुद्दा पिछले 50 वर्षों से अनसुलझा है। मिथिलांचल में रेलवे नेटवर्क के विस्तार की योजना का प्रस्ताव सर्वप्रथम वर्ष 1974 में तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र द्वारा रखा गया था। इस प्रस्ताव में नेपाल सीमा से सटे बेनीपट्टी मुख्यालय को क्रॉसिंग प्वाइंट बनाते हुए मधुबनी से निकलकर बेनीपट्टी होते हुए पुपरी (जनकपुर रोड) तक रेल लाइन जोड़ने की योजना थी। तत्कालीन समय में यह उम्मीद जताई गई थी कि बेनीपट्टी को रेल कनेक्टिविटी मिलने से लगभग 30 लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन को मजबूती मिलेगी। इसके लिए सीतामढ़ी-जयनगर-लौकहा-निर्मली नई रेल लाइन स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन...