लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघी गांव निवासी रेलवे कर्मचारी संतोष कुमार की सरसों खेत में गोली मारकर हत्या के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। बताया जाता है कि संतोष राम दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के अंडाल से छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। परिजनों का कहना है कि यदि वे इस बार छुट्टी लेकर नहीं आते तो शायद उनकी जान नहीं जाती। पुलिस द्वारा खेत में काम करने वाले मजदूरों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी या स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। इधर, बुधवार की देर रात सदर अस्पताल में करीब दो घंटे तक पोस्टमार्टम शुरू नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। आक्रोशित भीड़ शव को लेकर सड़क जाम करने जमुई मोड़ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.